1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Janmashtmi 2017: करें इनमें से कोई 1 उपाय, होगी धन-धान्य की प्राप्ति

Janmashtmi 2017: करें इनमें से कोई 1 उपाय, होगी धन-धान्य की प्राप्ति

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2017 11:21 am IST,  Updated : Aug 14, 2017 11:21 am IST

इस दिन मुख्य रूप से श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हम पर बनी रहती है और हर इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए कैसे उपाय अपनाकर आप श्री कृष्ण की कृपा पा सकते है।

lord krishna
lord krishna

ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए
समाज में शोहरत पाने के लिए आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग की मिठाई या चावल की खीर बनाकर उसका भोग लगाएं और उस खीर में चीनी की जगह मिश्री डालें। साथ ही तुलसी की कुछ पत्तियां भी डालें।

लक्ष्मी कृपा पाने के लिए
जन्माष्टमी के दिन घर में या घर के बाहर कहीं भी केले के दो पौधे लगाएं और तब तक उनकी नियमित देखभाल करते रहें जब तक कि उसमें फल न लगे और बाद में उन फलों का सेवन खुद न करके किसी और को इसका दान कर दें। आपके घर में धन-अन्न की बरकत बनी रहेगी।

आपकी कोई ऐसी इच्छा जो बहुत दिनों से आपके मन में है, उसे पूरा करने के लिये आज जन्माष्टमी के दिन शंख में जल भरकर, उससे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें । आज करने के बाद यह उपाय हर शुक्रवार को करें, मन की मुरादें जरूर पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल