1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मकर संक्रांति को इनमें से करें कोई 1 ये उपाय, भर जाएंगी आपकी तिजोरी

मकर संक्रांति को इनमें से करें कोई 1 ये उपाय, भर जाएंगी आपकी तिजोरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 13, 2017 10:13 am IST,  Updated : Jan 13, 2017 11:01 am IST

मकर संक्रांति के दिन अगर सूर्य से संबंधित कुछ उपाय किएं जाए तो वह जरुर सफल होते है। ज्योतिषचार्य के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिससे हर राशि में कुछ न कुछ प्रभाव भी पडेगा। जानइे उपायों के बारें में...

makar sankranti- India TV Hindi
makar sankranti

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन दान देने से सौ गुना अधिक फल मिलता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाता है जिसके कारण इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। इस बार मकर संक्रांति में 28 साल बाद बहुत ही दुर्लभ संयोग है। जिसके कारण इस दिन दान-पुण्य करने से कई गुना अधिक फल मिलेगा। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी, शनिवार को है।

ये भी पढ़े-

मकर संक्रांति के दिन अगर सूर्य से संबंधित कुछ उपाय किएं जाए तो वह जरुर सफल होते है। ज्योतिषचार्य के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। जिससे हर राशि में कुछ न कुछ प्रभाव भी पडेगा। इस दिन कोई व्यक्ति ये उपाय करें तो वह रंक से राजा बन सकता है। जानिए इन उपायों के बारें में।

  • मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने सभी कामों से निवृत्त होकर तांबा के लोटे में शुद्ध जल लेकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दे और फिर कुश की चटाई में बैठकर रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें। इसके बाद आप इस मंत्र का जाप हर रविवार के दिन इसी तरह करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्

  • अगर किसी की कुंडली में सूर्य नीच की स्थिति में है तो इस दिन घर पर सूर्य यंत्र की स्थापना करें और इसका रोज विधि-विधान के साथ पूजा करें। इससे आपको सूर्य संबंधी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल