1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खोलना चाहते हैं अपनी किस्मत के दरवाजे, तो शनिवार को इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

खोलना चाहते हैं अपनी किस्मत के दरवाजे, तो शनिवार को इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 22, 2017 10:01 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 10:01 pm IST

शनिदेव सूर्य भगवान के पुत्र हैं, लेकिन सूर्यदेव से इनका छत्तीस का आंकड़ा रहता है। इसलिए शनिवार के दिन इन उपायों को करना चाहिए। जिससे कि आपकी हर समस्या से निजात मिलें और आपकी हर इच्छा पूरी हो।

lord shani
lord shani

  • घर में खुशहाली बनी रहे और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहे, इसके लिए शनिवार के दिन अपने वजन के बराबर सरसों की खली गौशाला में दान देकर आयें।
  • जल्दी ही खुशियों का आगमन होगा।
  • घर की खुशहाली के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि भी बनी रहे, इसके लिए शनिवार को रात में आठ बादाम और आठ काजल की डिब्बी लेकर काले कपड़े में बांधकर अपनी संदूक में या पैसे रखने के साथ पर रख लें।
  • आपके घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहें, इसके लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। आपको कभी भी अन्न की कमी नहीं खलेगी।
  • अगर आपके बच्चे को बार-बार नजर लगती है, तो शनिवार के दिन एक चुटकी नमक, एक चुटकी हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर, राई, दो दाने काली मिर्च लेकर बच्चे के ऊपर से सात बार वार कर घर के बाहर आग में जला दें। ऐसा सात शनिवार तक करें।  बच्चे को लगी नजर तो दूर होगी ही, साथ ही भविष्य में भी बच्चे को कभी नजर नहीं लगेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल