1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. खोलना चाहते हैं अपनी किस्मत के दरवाजे, तो शनिवार को इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

खोलना चाहते हैं अपनी किस्मत के दरवाजे, तो शनिवार को इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 22, 2017 10:01 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 10:01 pm IST

शनिदेव सूर्य भगवान के पुत्र हैं, लेकिन सूर्यदेव से इनका छत्तीस का आंकड़ा रहता है। इसलिए शनिवार के दिन इन उपायों को करना चाहिए। जिससे कि आपकी हर समस्या से निजात मिलें और आपकी हर इच्छा पूरी हो।

lord shani
lord shani

  • अगर आपको या आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबधी कोई न कोई परेशानी लगी रहती है, तो बरगद के पेड़ की जड़ में दूध डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गीली हो, उससे मस्तक पर तिलक लगाएं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
  • मानसिक विकारों से छुटकारा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन गुड़ और नारियल के तेल में कपूर मिलाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें। मानसिक रूप से आपको शांति मिलेगी।  
  • आपको पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या रहती है, तो शनिवार के दिन बरगद के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं। पढ़ाई से संबंधित आपकी समस्या का हल जल्द ही निकलेगा।
  • अगर आपके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ गया है तो काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं और गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर पूजा करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • शनिदेव की कृपा पाने के लिए हनुमान जी की आराधना भी करनी चाहिए। कहते हैं शनिदेव ने एक बार हनुमान जी को वचन दिया था कि वे हनुमान जी की पूजा करने वालों को कभी भी कोई कष्ट नहीं देंगे। इसलिए शनि के दोषों से बचने के लिए शनि के साथ-साथ हनुमान जी
  • की पूजा भी करनी चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल