1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

शनिवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 07:24 pm IST

शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से आराम मिलेगा। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी, आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी, पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जानिए इन उपायों के बारें में।

lord shani
lord shani

  • शनिदेव की कृपा पाने के लिए परमवीर हनुमान जी की आराधना भी करनी चाहिए। कहते हैं शनिदेव ने एक बार हनुमान जी को वचन दिया था कि वे हनुमान जी की पूजा करने वालों को कभी कोई कष्ट नहीं देंगे। इसलिए शनि के दोषों से बचने के लिए शनि के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी करनी चाहिए।
  • पितृदोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन सुबह के समय कच्चे दूध में काले तिल डालें और पीपल के वृक्ष की जड़ में चढ़ाएं। यह प्रक्रिया 7 शनिवार तक करें। ऐसा करने से आपको पितृदोष से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
  • शनि से संबंधित बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय घोड़े के पैर से चलते समय निकली हुई नाल की अंगूठी बनवाकर अपनी मध्यमा ऊंगली में धारण करें। ऐसा करने से शनि देव की अशुभ परिस्थितियों का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल