1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

शनिवार के दिन करें ये उपाय, दूर होगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 07:24 pm IST

शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से आराम मिलेगा। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी, आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी, पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जानिए इन उपायों के बारें में।

lord shani- India TV Hindi
lord shani

धर्म डेस्क: शनिवार का दिन, यानि न्याय के देवता शनि देव का दिन। शनि देव हर व्यक्ति के कर्मों का हिसाब रखते हैं और उसके हिसाब से ही सबको फल भी देते हैं। शनि देव विलक्ष्ण शक्तियों वाले देवता हैं। शनिदेव सूर्य पुत्र हैं, लेकिन सूर्यदेव से इनकी ज्यादा पटनी नहीं खाती।

शनिदेव की अशुभ स्थिति में व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिन पर शनिदेव की कृपा बनती है उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से आराम मिलेगा। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी, आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी, पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जानिए इन उपायों के बारें में।

  • यदि आपके कामों में लगातार बाधा आ रही हैं तो आप शनिवार के दिन शाम के समय जो भी आखिरी रोटी बनाएं, उस पर कड़वा तेल लगाकर और गुड़ रखकर काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।
  • यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन की कभी कमी ना हो और आपके कामों में बरकत ही बरकत होती रहे, तो इसके लिये आप शनिवार के दिन चीटियों के बिल में आटा डालें। ऐसा करने से आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आपकी हर प्रकार से बरकत होगी।
  • यदि आप समाज में अपना यश और वैभव बढ़ाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें। ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल