1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को इस खास नक्षत्र में करें ये उपाय, बन जाएंगे करोड़पति

मंगलवार को इस खास नक्षत्र में करें ये उपाय, बन जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 09:37 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 09:37 pm IST

इस नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपाय करने से कैसे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी, कैसे आपके व्यापार में धनलाभ होगा, कैसे आपके दाम्पत्य संबंधों में खुशियां वापस आयेंगी, कैसे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

white sandle
white sandle

  • अगर आपके पास धन नहीं रुकता या आपकी आर्थिक स्थिति में उन्नति नहीं हो पा रही है तो आप स्वाति नक्षत्र में अपने पास सफेद चन्दन का टुकड़ा अवश्य रखें और अगर संभव हो तो सफेद चन्दन की बनी हुई माला भी धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पास धन का ठहराव होने लगेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी धन का अभाव न हो और आपकी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होती रहे, तो इसके लिये स्वाति नक्षत्र में एक नारियल और 11 बादाम लें। अब उस नारियल और बादाम को काले कपड़े में बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके घर में धन की वर्षा होगी।
  • अगर आपके परिवार के बीच अच्छा तालमेल नहीं है या आपकी परिवारिक सुख-शांति को किसी की नजर लग गई है तो स्वाति नक्षत्र में एक मुट्ठी सरसों के दाने लेकर परिवार के सब लोगों के ऊपर से सात-सात बार उतार कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-शांति फिर से बहाल होगी।
  •  जीवनसाथी से अपने संबंध अच्छे बनाये रखने के लिये स्वाति नक्षत्र में रात को सोते समय सिरहाने पर 2 मूली रखें और सुबह उठकर उन्हें पास के किसी मंदिर में जाकर दान कर दें। ऐसा करने से जीवनसाथी से आपके संबंध मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल