1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को इस खास नक्षत्र में करें ये उपाय, बन जाएंगे करोड़पति

मंगलवार को इस खास नक्षत्र में करें ये उपाय, बन जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 09:37 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 09:37 pm IST

इस नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपाय करने से कैसे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी, कैसे आपके व्यापार में धनलाभ होगा, कैसे आपके दाम्पत्य संबंधों में खुशियां वापस आयेंगी, कैसे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

Swati nakshtra- India TV Hindi
Swati nakshtra

धर्म डेस्क: मंगलवार होने के साथ स्वाति नक्षत्र है। जिसका स्वामी राहु है। स्वाति नक्षत्र का संबंध अर्जुन के पेड़ से बताया गया है। स्वाति नक्षत्र के दौरान अर्जुन के पेड़ के दर्शन-पूजन करने मात्र से ही आपकी बहुत-सी समस्याओं का हल निकल सकता है। इसके अलावा स्वाति नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपाय करने से कैसे आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी, कैसे आपके व्यापार में धनलाभ होगा, कैसे आपके दाम्पत्य संबंधों में खुशियां वापस आयेंगी, कैसे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

 

स्वाति नक्षत्र आज सुबह से पूरा दिन पार करके, रात 09 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, यानी ये सब उपाय करने का शुभ मौका आपके पास  6 मार्च को ही है। फिर भी अगर किसी कारणवश आप ये सब उपाय आज ना कर पायें, तो अगले महीने की 2 तारीख को भी कर सकते हैं। उस दिन स्वाति नक्षत्र पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगले दिन सुबह 06:22 तक रहेगा।

  • कई बार आपको अपने कार्य के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होता या आप जितनी मेहनत करते हैं, उसका उतना रिजल्ट आपको नहीं मिल पाता या फिर कोई दूसरा ही आपकी मेहनत का फायदा उठा ले जाता है तो स्वाति नक्षत्र के दौरान रात को सोते समय अपने सिरहाने पर पानी के बर्तन में जौ भिगोकर रखें और सुबह उठकर पक्षियों को जौ डाल दें और पानी को कहीं बाग-बगीचे या पेड़-पौधों में डाल दें। ऐसा करने से आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलने लगेगा।
  • अगर यदि आपकी दुकान में सीजन के अकॉर्डिंग ग्राहक नहीं आ रहे हैं और आपका काम बहुत मंदा चल रहा है तो स्वाति नक्षत्र में एक कच्चा नारियल लें और उसमें छेद करके उसके अंदर एक तांबे का सिक्का डालें। अब उस नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी दुकान पर जल्दी ही ग्राहकों की लाइन लग जायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल