1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार को करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

गुरुवार को करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2017 03:01 pm IST,  Updated : May 03, 2017 03:01 pm IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इसके लिए लाल किताब में कुछ खास उपाय बताए गए। जिन्हें अपना कर आप धन की प्राप्ति कर सकते है। जानिए इन उपायों के बारें में।

lord vishnu
lord vishnu

  • गुरुवार के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर भगवान का नमन करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। विधि-विधान से पूजा करने के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरुर करें।
  • भगवान विष्णु की पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर नहीं है तो आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
  • इस दिन कोई धन लेने आए तो उसे देने से बचने चाहिए। जिससे आपका गुरु कमजोर न हो। अगर आपका गुरु कमजोर हुआ तो आपको आर्थिक समस्याओं से होकर गुजरना पडेगा।
  • गुरुवार के दिन माता पिता एवं गुरु का आशीर्वाद लें। इनका आशीर्वाद गुरु ग्रह का आशीर्वाद माना जाता है। इनकी प्रसन्नता के लिए पीले रंग के वस्त्र उपहार स्वरुप दें। वैसे तो रोज आपका इनका आर्सिवाद ले सकते है। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।
  • शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और सब लोगों में बांट दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल