1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पाना चाहते हैं मनचाही जॉब और प्यार, तो गुरुवार के दिन करें इनमें से कोई 1 उपाय

पाना चाहते हैं मनचाही जॉब और प्यार, तो गुरुवार के दिन करें इनमें से कोई 1 उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 03, 2018 08:18 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 08:18 pm IST

ऐसा माना जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से महालक्ष्मी जी बहुत प्रसन्न होती हैं। घर में सुख संपन्नता बनी रहती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्ञान में वृद्धि होती है, आपका वैभव और सौभाग्य बढ़ता है। जानिए...

Puja
Puja

व्यापार के लिए
यदि आपके व्यापार में लगातार हानि हो रही है जिसके कारण आप परेशान रहते है तो आप बृहस्पतिवार के दिन एक नारियल को सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट लें। और साथ में थोड़ी-सी पीली मिठाई भी लेकर उसके बाद मंदिर जाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। जल्द ही आपके व्यापार में होने वाली हानि रुक जाएगी

सुखी दांपत्य जीवन के लिए
यदि आप चाहते है कि आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहें । तो आप बृहस्पति वार के दिन ब्राह्मणों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद जरुर लें और साथ ही कुवारी कन्या का आदर सम्मान करें। ऐसा करने से आपका जिंदगी में खुशियां बरकरार रहेगी।

जॉब के लिए
यदि आप किसी मनचाही कंपनी में जॉब पाना चाहते है तो आप बृहस्पति वार के दिन हल्दी और आटे को मिश्रित करकें रोटी बनाएं और साथ में चने की दाल का सेवन करें। ऐसा करने से आपके ख्वाहिशों की पूर्ति होगी।

गुरु ग्रह दोष के लिए
यदि आपकी कुंडली में गुरु का ग्रह दोष है तो आप गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुएं जैसे हल्दी , पीले रेशमी वस्त्र, सुबह मंदिर जाकर भगवान को चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके कुंडली का गुरु दोष धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल