1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सफेद आक की जड़ से करें ये टोटका, बन जाएंगे आप करोड़पति

सफेद आक की जड़ से करें ये टोटका, बन जाएंगे आप करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2018 09:30 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 09:30 pm IST

आक के पौधे को अगर घर के द्वार पर लगा दिया जाये तो किसी भी टोटके का कोई असर नहीं होता, आपका घर सुरक्षित रहता है, आपके घर में बरकत होने लगती है और आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहता है। साथ ही घर में धन, यश और कीर्ति बनी रहती है।

white oak
white oak

करना हो किसी को आकर्षित
आप किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। मान लीजिये अगर आप किसी से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वो भी आपसे उतना ही प्यार करे, तो उसे अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये रवि पुष्य या गुरु पुष्य के दिन सुबह के समय आक की जड़ को विधि अनुसार निकालकर साफ कर लें और इसे पानी के साथ पीस लें फिर इस पेस्ट को रुई के साथ मिलाकर बत्ती बनाएं और उसे दीपक में डालकर काजल तैयार कर लें। इसके बाद इस काजल को गणपति जी के मूल मंत्र के साथ अपनी आंखों पर लगा लें। आप जिसको चाहेंगे, उसे अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए
रवि पुष्य या गुरु पुष्य के दिन श्वेत आक के 11 फूलों की माला बनाकर बच्चे को पहनाने से नजर का कुप्रभाव अपने आप दूर हो जाएगा। रवि पुष्य तो फिलहाल नहीं है, लेकिन गुरु पुष्य  आने वाले 7 दिसंबर को है। इसके अलावा भूत-प्रेत, भय आदि बाधाओं से बच्चे को बचाये रखने के लिये सफेद आक की जड़ को गणपति जी के मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः' से 108 बार जाप करते हुए अभिमन्त्रित करके बच्चे को गले में पहनाना चाहिए। किसी भी प्रकार का डर बच्चे के निकट नहीं आयेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल