1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शिवरात्रि: मनोकामना के अनुसार करें शिवलिंग की पूजा

शिवरात्रि: मनोकामना के अनुसार करें शिवलिंग की पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 31, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 07:09 am IST

अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे उपाय बता रहे है। जिसके अनुसार करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही इस बात का द्यान रखें कि शिवलिंग में कभी भी हेल्दी, तुलसी, केतकी, आदि न चढाएं।

shivling- India TV Hindi
shivling

धर्म डेस्क:: शिवरात्रि इस बार सोमवार के दिन पड़ रही हैं। जिसके कारण इस बार बहुत ही शुभ मानी जा रही हैं। इस बार शिवरात्रि 1 अगस्त, को हैं। मान्यता के अनुसार सावन का महिना बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। इस बार शिवरात्रि वर्षों बाद एक साथ तीन महायोग बन रहे हैं। इसके साथ ही इस बार पुनर्वस नक्षत्र भी हैं।  

ये भी पढ़े-

कहा जाता है कि भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं। अगर इनकी पूजा सच्चे मन से की जाए, तो हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। जरुरी नहीं कि उनकी बहुत बड़ी पूजा की जाए। यह एक ऐसे देवता हैं जो कि एक लोटा सच्चे मन से जल चढ़ाने से भी खुश हो जाते हैं। शास्त्रों में तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई तरीके भी बताए गए हैं। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे उपाय बता रहे है जिसके अनुसार करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग में कभी भी हल्दी, तुलसी, केतकी आदि न चढाएं।

  • अगर आपकी शादी में देरी हो रही हैं, तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग में गन्ने का रस चढाएं।
  • अगर आपके ऊपर कर्ज अधिक हैं, तो शिवलिंग में शहद चढाएं।
  • अगर आपके दांपत्य जीवन में खुशी नहीं मिल रही है, तो शिवलिंग में शदह चढाएं।
  • अगर आप आरोग्य होना चाहते हैं, तो शिवलिंग में कुश और जल चढाएं।
  • अगर ज्ञान की प्राप्ति करनी हैं, तो मिश्री और दुध चढाना शुभ होगा।
  • अगर संतान सुख चाहते है, तो कच्चे दूध से शिवलिंग को स्नान कराएं।
  • हर आप चाहते है कि हर मनोकामना पूर्ण हो, तो गाय के घी से रुद्राभिषेक करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल