1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार को बन रहा है शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

शुक्रवार को बन रहा है शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 06:45 am IST,  Updated : Dec 28, 2018 06:45 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संबंध भी शुक्र ग्रह से ही है। अतः शुक्र से जुड़ी ये दोनों चीज़ें एक साथ होने से आज का दिन और भी खास हो गया है। जानें क्या उपाय करना होगा शुभ।

Horoscope
Horoscope

कुंभ राशि
अगर आपके दाम्पत्य संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से कुछ परेशानियां चल रही हैं, तो आज के दिन पलाश का फूल मन्दिर में स्थापित करके उसकी विधि- पूर्वक पूजा करें और पूजा के बाद उस फूल को अपने जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंधों में चल रही परेशानियां दूर होगी। बता दूं कि वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप अपने बिजनेस में नये आयाम स्थापित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मां लक्ष्मी को प्रणाम करना चाहिए और कृषि या कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े किसी व्यक्ति को ज्वार का दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने बिजनेस में नये आयाम स्थापित करने में सफल होंगे। बता दूं कि वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल