1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को करें इस हनुमान मंत्र का जाप, होगी हर इच्छा पूरी

मंगलवार को करें इस हनुमान मंत्र का जाप, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 08:07 pm IST

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन नामों को सच्चे मन से लेने से आपकी हर मुराद पूरी हो जाती है। अगर आप किसी समस्या में है, तो भगवान हनुमान के इन नामों का जाप करे। आपको फल जरुर मिलेगा। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

lord hanuman- India TV Hindi
lord hanuman

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार माना गया है। इन्हें कई और नामों से जाना जाता है। जैसे कि रामभक्त हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनी पुत्र।  शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन नामों को सच्चे मन से लेने से आपकी हर मुराद पूरी हो जाती है। अगर आप किसी समस्या में है, तो भगवान हनुमान के इन नामों का जाप करे। आपको फल जरुर मिलेगा। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

ये भी पढ़े

अगर आपके हर काम में कुछ न कुछ रुकावट आ रही हो, बनते काम बिगड़ रहे हो, विवाह में देरी हो रही हो या फिर किसी यात्रा में में जा रहे है, तो इन मंत्रों का जाप करें ले। इन मंत्र साधने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और शरीर में चुस्ती, मन में शांति और आत्मा को उत्साह मिलता हैं। हनुमान साधाना करने से पहले कुछ नियमों का पालन करना जरुरी हैं।

अगर आपके काम में रुकावट आ रहा है, तो हर मंगलवार हनुमानजी के मंदिर में जाकर गुड एवं चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। उस प्रसाद को वहीं मंदिर में ही बांट देना चाहिए। रोज सुबह निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।

आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर
त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात  

इसके अलावा आप इन हनुमान मंत्रों का भी जाप कर सकते है।
ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल