1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 अगस्त को बहुत ही शुभ संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

10 अगस्त को बहुत ही शुभ संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 09, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 06:33 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दिन विभिन्न राशि वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति के लिये कुछ खास उपाय भी करने चाहिए। जानिए इन उपायों के बारें में।

Horoscope
Horoscope

मिथुन राशि
अगर आप अपने बिजनेस में अचानक आ रहे लॉस को लेकर परेशान हैं और इससे बाहर निकलने के लिये आप कुछ सोच-समझ नहीं पा रहे हैं तो आज के दिन आपको सूखी लाल मिर्च के बीज लेकर अपने ऊपर से सात बार वारने चाहिए। 6 बार क्लॉक वाइज़ और एक बार एंटी क्लॉक वाइज़। इस प्रकार अपने ऊपर से वारने के बाद उन सूखी मिर्च के दानों को आग में जला दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी परेशानी का हल निकलेगा और आप जल्द ही बिजनेस लॉस को कवर कर पायेंगे।

कर्क राशि
अगर आप अपने परिवार की डांवाडौल आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता में हैं, तो अपनी डांवाडौल आर्थिक स्थिति को सही पटरी पर लाने के लिये आज के दिन आपको थोड़े- से राई के दाने लेने चाहिए और उन्हें अपने घर के प्रत्येक कमरे के एक कोने में थोड़ा-थोड़ा रख दें। आज पूरा दिन उन दानों को वहीं पर रखा रहने दें और कल के दिन सुबह उठकर उन दानों को उठाकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आयें। इस प्रकार ये उपाय करने से आपके परिवार की डांवाडौल आर्थिक स्थिति जल्द ही पटरी पर आ जायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल