1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार के दिन बन रहा है विशेष संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार के दिन बन रहा है विशेष संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 01:51 pm IST

दुर्गाष्टमी व्रत: आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। तो आज के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने और उनके निमित्त कुछ खास उपाय करने से कैसे विभिन्न राशि वालों को प्रेम विवाह में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार और कौन उपाय करना होगा शुभ।

Durgashtami vrat
Durgashtami vrat

तुला राशि
अगर आपको किसी चीज़ का भय बना रहता है या आपको कोई नया काम शुरू करने से डर लगता है तो अपने भय पर, अपने डर पर काबू पाने के लिये आज के दिन आपको देवी दुर्गा के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी।
जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।।

आज के दिन आपको इस मंत्र का दो बार जाप करना चाहिए और जाप के बाद मन्दिर की घंटी बजानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप जल्द ही अपने भय पर काबू पा लेंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने जीवन की गति को सुगम बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को खुशियों से भरना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी मां के मन्दिर में जाकर उनके निमित्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनको कच्चे नारियल की गिरी का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन की गति सुगम बनेगी और आपके जीवन में खुशियां भरी रहेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल