1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र स्पेशल: मां अंबे ने बताएं सफलता के ये नियम, जानिए

नवरात्र स्पेशल: मां अंबे ने बताएं सफलता के ये नियम, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2016 11:05 am IST,  Updated : Apr 06, 2016 02:43 pm IST

श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में मां दुर्गा ने ऐसे ही कुछ नियमों के बारें में बताया है। जिनका पालन कर आप अपने जीवन में सफलता की सीढियां चढ़ते चले जाएगे। जानिए श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार ऐसे नियम जिसे आपको अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

meditation
meditation

ध्यान
मां दुर्गा के अनुसार सफलता पाने के लिए बताया कि ध्यान या तप व्यक्ति के मन को शांति मिलती है। जिसके कारण वह शांत मन से हर मुश्किल से निकल पाता है, क्योंकि ध्यान लगाने से हमारा मन भटकता नही है सिर्फ एक जगह होता है। जिससे हम हर चीज का हल निकाल लेते है। साथ ही ध्यान से हमें मानसिक और शारीरिक रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। जिससे हम आसानी से सफलता को पा सकते है।

संतुष्टि
हमारे पास इच्छाओं का पूरा ढेर होता है कि मेरे पास यह हो, मैं यह अपने जीवन में कर लूं, लेकिन हर इच्छा पूरी हो। यह जरुरी नही है। इच्छाएं पूरी न होने के कारण हमारे मन में लालच, दूसरे के प्रति जलन की इच्छा आने लगती है। जिसके कारण आप अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।

चाहें वो रास्ता गलत ही क्यों न हो। अगर आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते है तो इन चीजों से बिल्कुल ही अलग रहें। अपने मन को संतुष्ट रखें। हमेशा यह सोचे कि जो आपको मिला वो कम नही है।

अगली स्लाइड में पढ़े क्या है सफलता की कुंजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल