1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ganesh Chaturthi 2021: घर पर पहली बार कर रहे गणेश जी की स्थापना तो इन 10 बातों का जानना है जरूरी

Ganesh Chaturthi 2021: घर पर पहली बार कर रहे गणेश जी की स्थापना तो इन 10 बातों का जानना है जरूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 07:05 am IST

अगर आप पहली बार बप्पा को घर पर लाने की सोच रहे हैं तो उनकी स्थापना से जुड़े कुछ नियमों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। जानिए गणपति की मूर्ति घर पर लाते वक्त किन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Ganesh Chaturthi 2021- India TV Hindi
Ganesh Chaturthi 2021 Image Source : INSTAGRAM/DEVOTIONALINDIA

भगवान गणेश के उत्सव यानी कि गणेशोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर से हो रही है। हर साल लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और गाजे बाजे के साथ बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं। साथ ही उनकी पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन घर में कितने दिन के लिए बप्पा को रखना है ये भक्त पर ही निर्भर करता है। आमतौर पर लोग बप्पा को घर पर डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, 9 दिन और 11 दिन के लिए लाते हैं। ऐसी मान्यता है कि बप्पा घर पर आते ही सारे कष्टों को हर लेते हैं और घर को खुशियों सहित सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार बप्पा को घर पर लाने की सोच रहे हैं तो उनकी स्थापना से जुड़े कुछ नियमों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। जानिए गणपति की मूर्ति घर पर लाते वक्त किन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। 

1. सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि बप्पा की स्थापना जिस जगह पर करनी है उसकी साफ सफाई कर लें। कई लोग बप्पा की स्थापना वाले स्थान की सजावट भी करते हैं। आप भी कर सकते हैं। 

2. बप्पा की मूर्ति खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की सूंड दाई ओर हो। इस तरह की सूंड शुभ फलदायी मानी जाती है। कहा जाता है कि इस तरह की सूंड वाले गणपति की मूर्ति घर पर लाने से सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

3. बप्पा को जब घर लाएं तो शंख बजाकर उनका स्वागत करें। शंखनाद शुभ होता है। इसके बाद बप्पा को जहां पर विराजमान करना है उस स्थान पर गंगाजल छिड़कें। इसके बाद गणेश जी को विराजमान करने के लिए जो चौकी है उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। अब दूर्वा और पान के पत्ते को गंगाजल में डुबोकर गणपति को स्नान करवाएं।

4.भगवान गणेश को पीला रंग बहुत पसंद है। इसलिए बप्पा को विराजित करने के बाद उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।

5.इसके बाद 'ओम गं गणपतये नम:' मंत्र का 21 बार जाप करें।

6.भगवान गणेश की मूर्ति के पास चांदी, स्टील या फिर तांबे का कलश पानी से भरकर रखें। कलश पर मौली जरूर बांधे। इस बात का ध्यान रखें कि कलश के नीचे चावल रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आएगी। कलश को मूर्ति के हमेशा दाईं ओर ही रखें।

7.गणपति जी को उक्त चीजें करने के बाद उनके सामने घी का दीया जलाएं। 

8.दीया जलाने के बाद हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लें कि आप कितने दिनों के लिए बप्पा को विराजमान कर रहे हैं। वैसे तो डेढ़ दिन, 3, 5,7,9 और 11 दिनों के लिए बप्पा को घर में रख सकते हैं।

9. इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान का आह्वाहन करें। ध्यान करते समय हाथ में पीले रंग के फूल रखें और प्रार्थना करने के बाद इन्हें भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। 

10.बप्पा को आप मोदक का भोग लगा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बप्पा को मोदक बहुत ज्यादा पसंद है। इसके अलावा आप चाहें तो लड्डू का भी भोग लगा सकते हैं।  

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल