1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Garuda Purana: इन लोगों के घर भोजन करना है अशुभ, कभी गलती से भी न करें ऐसा

Garuda Purana: इन लोगों के घर भोजन करना है अशुभ, कभी गलती से भी न करें ऐसा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2021 07:50 am IST,  Updated : Mar 15, 2021 07:50 am IST

गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताया गया जहां पर भोजन नहीं करना चाहिए।

Garud Puran: इन लोगों के घर भोजन करना है अशुभ, कभी गलती से भी न करें ऐसा- India TV Hindi
Garud Puran: इन लोगों के घर भोजन करना है अशुभ, कभी गलती से भी न करें ऐसा Image Source : FREEPIK

गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़े कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिनका पालन करके आप जीवन की हर बाधा को आसानी से पार सकते हैं। गरुड़ पुराण के आचारकांड की नितियों में कुछ ऐसी ही गूढ़ बातें बताई हैं। जो किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।  कहा जाता है कि आप जिस तरह का भोजन करेंगे वैसा ही आपका मन होगा। अर्थात आप जिस इंसान जिस तरह का अन्न खाता है, उसका मन वैसा ही बन जाता है। जिससे वह पाप का भागीदार भी बनता है। 

गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताया गया जहां पर भोजन नहीं करना चाहिए। 

अपराधी व्यक्ति

गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति कोर्ट-कचहरी में अपराधी सिद्धि हो चुका है। उस घर पर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे वह व्यक्ति भी पाप का भागीदार होता है। 

Garuda Purana: इन 3 चीजों को बिल्कुल भी बीच में न छोड़े, अन्यथा जान-माल को होगा भारी नुकसान

सूदखोर व्यक्ति

अगर कोई व्यक्ति दूसरों व्यक्ति की मजबूरी का फायदा उठाकर ज्यादा ब्याज लेता हैं तो, उसके घर भी भोजन नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोगों के घर का पानी भी पीना आपको भी पाप लगेगा।

बीमार व्य़क्ति
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके घर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में भी खतरनाक बैक्टीरिया घुस सकते हैं। जिससे आप भी बीमार हो सकते हैं।

Garud Puran: स्त्री हो या फिर पुरुष कभी नहीं करना चाहिए ये 5 काम, मां लक्ष्मी कर देगी आपका त्याग

क्रोधी व्यक्ति

कभी भी क्रोधी व्यक्ति के घर भोजन नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति क्रोधी होता है वह अपने मानवीय भावों को भूल जाता हैं। अगर आपने ऐसे व्यक्ति के घर भोजन किया तो आपके शरीर में भी इसका असर पड़ेगा।

नशा बेचने वाला व्यक्ति
गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति नशा बेचने वाला हो, उससे घर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि वह व्यक्ति सैकड़ों घरों को बर्बाद करता है। ऐसे में उसके घर में किया गया भोजन आपको भी पाप का भागीदार बना देता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

Garud Puran: स्त्री हो या फिर पुरुष कभी नहीं करना चाहिए ये 5 काम, मां लक्ष्मी कर देगी आपका त्याग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल