1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 16 नवंबर को बन रहा है विशेष संयोग, धनवान होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

16 नवंबर को बन रहा है विशेष संयोग, धनवान होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2018 09:34 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 09:35 pm IST

आज गोपाष्टमी व्रत भी है। कहते हैं कि इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। आज के दिन गायों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है। आज के दिन ऐसा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है।

gopashtami- India TV Hindi
gopashtami

धर्म डेस्क: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज सुबह 11:46 से कल पूरा दिन पार करके अगले दिन शाम 04:31 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। ये प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। आज के दिन मां  दुर्गा की आराधना की जाती है और व्रत किया जाता है। कहते हैं इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में चल रही किसी भी समस्या का समाधान निकल आता है।

आज गोपाष्टमी व्रत भी है। कहते हैं कि इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी। आज के दिन गायों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है। आज के दिन ऐसा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है। आज के दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए। अत: आज दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, अपने प्रगति के मार्ग प्रशस्त करने के लिये, अपने सौभाग्य में वृद्धि के लिये और जीवन में चल रही समस्याओं के समाधान के लिये आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से। Vrischika Sankranti 2018: जानें कब है वृश्चिक संक्रांति, इस शुभ मुहूर्त में करें सूर्य की उपासना

  • अगर आप अपने धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन 1 साबुत हल्दी और 5 सफेद कौड़ियां लेकर गाय के माथे से छुआकर अपने घर में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपकी तरक्की भी होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी हैराशिफल 16 नवंबर 2018: शुक्रवार का दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, वहीं ये राशियां रहे सतर्क
  • अगर आप अपने परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो आज के दिन गाय माता को रोली का तिलक लगाएं और रोटी पर थोड़ी-सी खीर रखकर खिलाएं। फिर घर आकर दुर्गा जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है -

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

  • आज के दिन ये उपाय करने से आपकी पारिवारिक समस्या का हल जल्द से जल्द निकल जायेगा और आपके परिवार में खुशहाली आयेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आप सुबह स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर गाय माता की पूजा करें। सबसे पहले उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं और धूप-दीप से गऊ माता की आरती करें। इसके बाद हाथ जोड़कर गऊ माता को प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका जीवन स्तर बेहतर बनेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद गौ माता को पुष्पों की माला अर्पित करनी चाहिए और उन्हें उबले हुए चावल में थोड़ा-सा मीठा मिलाकर खिलाना चाहिए। साथ ही गऊ माता के सींगों को छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद गाय माता का श्रृंगार करें, उन्हें रोली का तिलक लगाएं, चुनरी चढ़ाएं, उनके चरणों में फूल चढ़ाएं और उबले हुए चने का प्रसाद खिलाएं। साथ ही कपूर से गऊ माता की आरती करें। इसके बाद दुर्गा मां के इस मंत्र का 5 बार जप करें। मंत्र है -

सर्व बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥

  • आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही गाय के पैरों के नीचे की मिट्टी को अपने बच्चों के माथे पर लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने व्यापार में खूब तरक्की के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी पाना चाहते हैं, तो आज के दिन गौ माता का विधिवत पूजन करें। साथ ही गऊशाला में गायों के निमित्त कुछ दान-पुण्य करें और मां दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है -

देहि सौभाग्यम अरोग्यं देहि मे परमं सुखम्
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि।।

  • आज के दिन ऐसा करने से आपके व्यापार में खूब तरक्की होगी और साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन गाय माता को नहला धुलाकर उनकी सेवा करें, लेकिन अगर आप ये सब न कर सकें, तो अपने हाथों से गऊ माता को पानी पिलाएं और उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी  बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के सभी कार्यों को बिना किसी बाधा के सफल बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन गाय के उपले पर कपूर का टुकड़ा रखकर पूरे घर में धूप दिखाएं और धूप दिखाने के बाद उपले को घर की दक्षिण दिशा में रख दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों के सभी कार्य बिना किसी बाधा के सफल होंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल