1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Govardhan Puja 2020: आज है गोवर्धन पूजा, इन मैसेज के जरिए संगे संबंधियों को करें विश

Govardhan Puja 2020: आज है गोवर्धन पूजा, इन मैसेज के जरिए संगे संबंधियों को करें विश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2020 07:51 am IST,  Updated : Nov 15, 2020 02:39 pm IST

गोवर्धन पूजा आज है। अपने करीबियों और सगे संबंधियों को ये बधाई संदेश भेजकर इस पर्व को मनाएं।

Govardhan puja 2020- India TV Hindi
Govardhan puja 2020 Image Source : INSTAGRAM/MANOJ MOTIVATION

दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। ये दिन भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। कुछ लोग गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की सबसे छोटी उंगली से उठाकर उनकी रक्षा की थी। साथ ही भगवान इंद्र के कोप से बचाया भी था। तब से ही इस त्योहार को मनाया जाता है। इस खास दिन पर आप अपने करीबियों और सगे संबंधियों को ये बधाई संदेश भेजकर इस पर्व को मनाएं। 

घमंड तोड़ इंद्र का, प्रकृति का महत्व समझाया

उंगली पर पहाड़ उठाकर, वो ही रक्षक कहलाया।
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को, शत शत नमन
अन्‍नकूट पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।

हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।।

बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
हैप्पी गोवर्धन पूजा 

लोगों की रक्षा करने, एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने, गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम से कृष्णा का नाम जपो
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्णा आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महीमा, जीवन खुशहाल कर देगी।। 
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल