1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: बन रहा है अयुष्मान योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

सोमवार का राशिफल: बन रहा है अयुष्मान योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 12:06 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 12:06 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज सोमवार का दिन, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और आयुष्मान योग हैं। वार, नक्षत्र और योग के संयोग से आज का दिन शुभ कार्यों को करने के लिये बहुत ही अच्छा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका सोमवार...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि का राशिफल
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश की यात्रा कर सकते हैं । परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता ह । प्राइवेट जॉब करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। लवमेट आज आपको सरप्राइज दे सकता है। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

 मकर राशि का राशिफल
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें । आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है । स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। मंदिर में नारियल चढ़ांए, सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल