1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: बन रहा है अयुष्मान योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

सोमवार का राशिफल: बन रहा है अयुष्मान योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 12:06 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 12:06 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज सोमवार का दिन, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और आयुष्मान योग हैं। वार, नक्षत्र और योग के संयोग से आज का दिन शुभ कार्यों को करने के लिये बहुत ही अच्छा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका सोमवार...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि का राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रैवेल एजेंसी वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। रास्ते में आज किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ अपने बेस्ट फरेंड के बर्थडे पार्टी में जा सकते है। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन चैलेंजिंग है। आज किसी बड़ी सर्जरी को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। किसी जरुरतमंद को भोजन कराएं,  आपको खुशी मिलेगी।

कन्या राशि का राशिफल
आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लंबे समय से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर होंगी। इस राशि के बिजनेसमैन को आज धनलाभ होगा साथ ही कई आयोजन में समान की सप्लाई के ऑफर मिलेंगे। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें वरना धोखा हो सकता है। आज गणेश जी को लड्डू का भोग लगाने से घर की सारी मुश्किले दूर हो जाएंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल