1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: बन रहा है अयुष्मान योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

सोमवार का राशिफल: बन रहा है अयुष्मान योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 12:06 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 12:06 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज सोमवार का दिन, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और आयुष्मान योग हैं। वार, नक्षत्र और योग के संयोग से आज का दिन शुभ कार्यों को करने के लिये बहुत ही अच्छा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका सोमवार...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज सोमवार का दिन, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और आयुष्मान योग हैं। वार, नक्षत्र और योग के संयोग से आज का दिन शुभ कार्यों को करने के लिये बहुत ही अच्छा है। साथ ही अपना मनोबल ऊंचा करने के लिये भी यह संयोग बड़ा ही लाभकारी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

इस राशि वालों के लिए आज आप ऊर्जावान रहेंगे। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ कार्य क्षेत्र में आप अपने  काम को कम समय में पूरा करेंगे। जिससे आपके सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के लाइफ स्टाइल में बदलाव से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है । पुरानी जायदाद की खरीद -बिक्री के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष राशि का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको फटकार पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभ फल देगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। किसी नए कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। सूर्य को जल चढ़ाएं। सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल