1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानें, किसे मिलेगी बिजनेस में सफलता, किसके लिए है धन प्राप्ति का योग

जानें, किसे मिलेगी बिजनेस में सफलता, किसके लिए है धन प्राप्ति का योग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2016 04:14 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 04:21 pm IST

राशिफल के पहले आपको बता दें कि आज जिनका जन्मदिन है वे दिनभर इलायची अपने पास रखें। वहीं जिनकी आज मैरिज ऐनिवर्सरी है वे छोटे बच्चों को पेड़ा खिलाएं।

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

नई दिल्ली: राशिफल के पहले आपको बता दें कि आज जिनका जन्मदिन है वे दिनभर इलायची अपने पास रखें। वहीं जिनकी आज मैरिज ऐनिवर्सरी है वे छोटे बच्चों को पेड़ा खिलाएं।

अब आते हैं राशिफल पर:

मेष: आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। बिजनेस में सफलता मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख भी मिलेगा। आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।  आप आपके लिए लकी कलर ब्लू और लकी नंबर 3 है।

वृष: आज व्यापार को विकसित करने की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। आपके काम से आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज के लिए आपका लकी कलर है रेड और लकी नंबर 4 है ।

मिथुन: खान-पान पर विशेष ध्यान दें। गलत काम मुसीबत में डाल सकते हैं। लेखन-साहित्य में आज खास रुचि रहेगी। 

आपका लकी कलर मैरून और लकी नंबर 6।

कर्क: आज किसी के साथ भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं। आनंद-प्रमोद में समय बीतेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज के लिए आपका लकी कलर पर्पल और लकी नंबर 2 है।

सिंह:  आज धनप्राप्ति का योग है। आमदनी से आर्थिक कष्ट दूर होगा। जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आज के लिए आपका लकी कलर है मैजेंट और लकी नंबर 1 है ।

कन्या: आज कपड़े और गहने की खरीददारी रोमांचक रहेगी। कला के प्रति विशेष रुचि रहेगी। व्यापार के लिए अनुकूल समय है। आज के लिए आपका लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर 8 है।

तुला: आज का दिन मध्यम फलदायी है। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को लिए अनुकूल समय है। आज आपका लकी कलर ब्राउन और लकी नंबर 7 है।

वृश्चिक: व्यवसायियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए सवालों के हल मिल जाएंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा। आज के लिए आपका लकी कलर है पीच और लकी नंबर 1 है।

धनु: अध्यात्मिक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। दोपहर के बाद मन में शांति का अनुभव होगा। पूंजी निवेश के लिए शेयर बाजार अनुकूल है। आज के लिए आपका लकी कलर है स्काई ब्लू और लकी नंबर 3 है।

मकर: प्रत्येक काम बिना किसी बाधा के संपन्न होगा। ऑफिस में आपका प्रभाव कायम रहेगा। निर्णय शक्ति में अभाव रहेगा। आज के लिए आपका लकी कलर ग्रे और लकी नंबर 5 है।

कुंभ: आज मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। ईश्वर की अराधना मन को शांति प्रदान करेगी। आज आपका लकी कलर है येलो और लकी नंबर है 9।

मीन: आज आय की अपेक्षा खर्ज ज्यादा होंगे। परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। आज मीन राशि के लोगों के लिए लकी कलर ऑरेंज और लकी नंबर 2 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल