1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: शुक्र कर रहा है इस राशि पर गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार का राशिफल: शुक्र कर रहा है इस राशि पर गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 04:13 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज रात 10 बजकर 09 मिनट पर शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 20 दिसंबर की शाम 06 बजकर 32 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि का राशिफल  
बिज़नेसमैन को आज आर्थिक उतार-चढ़ाव से गुजरना होगा। इस राशि वाले जिन लोगों की स्टील का बिजनेस है, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। घर के काम-काज में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा और समय रहते सभी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप पे जाने का प्लान बनेगा । पत्नी के साथ कटु भाषा का प्रयोग न करें, अनबन हो सकती है। माँ दुर्गा को फूल अर्पित करें लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल  
इस राशि वालों को धन और वैभव प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है आज किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। जो छात्र साइंस फील्ड से है आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आज आप तनावमुक्त और स्वस्थ रहेंगे। हरी मूंग दान दे, सभी काम पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल