1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार का राशिफल: शुक्र कर रहा है इस राशि पर गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार का राशिफल: शुक्र कर रहा है इस राशि पर गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 02:01 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 04:13 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज रात 10 बजकर 09 मिनट पर शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 20 दिसंबर की शाम 06 बजकर 32 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज रात 10 बजकर 09 मिनट पर शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 20 दिसंबर की शाम 06 बजकर 32 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। शुक्र एक स्त्री ग्रह है। शुक्र के वृश्चिक राशि में इस गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग असर हो। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

अगर आप जॉब करते है तो आज आपका काम समय से पहले पूरा हो जायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के मैथ्स के छात्र आज कुछ नया सीखेंगे इसलिए क्लास मिस ना करें।  लवमेट आज कहीं बाहर लंच पर जा सकते है। भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों में वकीलों की सलाह लें सफलता मिलेगी। जो युवा है उनके लिए आज सुनहरे भविष्य के द्वार खुल जायेंगे। कबूतरों को ज्वार के दाने खिलाने से धन लाभ होगा।

वृष राशि का राशिफल  
आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं आज उनको सम्मान मिलेगा और किसी बड़े पद को संभालने का मौका मिल सकता है। जो लोग कलाकार है उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो छात्र आर्ट की फील्ड से है आज सीनियर्स के सहयोग से आपका काम पूरा हो जायेगा। अगर आप नई जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। सफ़ेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं मनोकामनाएं पूरी होगी।

मिथुन राशि का राशिफल
आज का दिन  बेहतर रहेगा। इस राशि वाले जो लोग कॉस्मेटिक्स का बिज़नेस करते है आज उन्हें काफी फायदा होगा। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है उनको किसी पुराने मकान से बहुत अधिक लाभ होगा। स्त्रियों को संतान सुख की प्राप्ति होगी और जिनकी संतान है उनकी मनोकामनाएं पूरी होगी। जो वकील है आज उन्हें काम के लिए तारीफ मिल सकती है। पूजा घर में घी का दीपक जलाये घर में शांति आएगी।

कर्क राशि का राशिफल
इस राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज सोच-समझ कर खर्च करें। लवमेट के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।  छात्रों का उत्साह बढेगा। शिव जी को जल चढ़ाये समस्याएं दूर होंगी। सफलता के रास्ते खुलेंगे।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल