1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दांतो का आकार बता सकता है क्या राज़ छिपा है आपके भविष्य में

दांतो का आकार बता सकता है क्या राज़ छिपा है आपके भविष्य में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2017 08:50 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 08:50 am IST

किसी के दांत ऊपर उठे हुए होते हैं, तो किसी के एक-दूसरे के नीचे दबे होते हैं। ये तो थी दांतों की विभिन्न आकृतियों और उनके कामों की बात। जानिए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कैसा है आपका भविष्य...

teeth- India TV Hindi
teeth

धर्म डेस्क: दूसरे व्यक्ति के दांतों को देखकर कैसे पता लगाएं कि उसका स्वभाव कैसा है और कैसे वह व्यक्ति आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैष हमारे मुंह में तीन तरह के दांत होते हैं। सामने वाले दांत, जो भोजन को कुतरने के काम आते हैं, इनकी कुल संख्या आठ होती है।

वहीं भोजन को काटने के लिए दांतों की संख्या चार होती है। इसके अलावा जो बचे हुए दांत होते हैं, वे भोजन को चबाने के काम आते है। इनकी कुल संख्या वैसे तो 20 होती है, लेकिन सामान्यतः इनकी संख्या 16 ही होती है।

हर किसी के मुंह के अन्दर दांतों की आकृति एक जैसी नहीं होती। किसी के सभी दांत एक समान होते हैं, तो किसी के दांत टेढे-मेढे होते हैं। किसी के दांत ऊपर उठे हुए होते हैं, तो किसी के एक-दूसरे के नीचे दबे होते हैं। ये तो थी दांतों की विभिन्न आकृतियों और उनके कामों की बात। जानिए सामुद्रिक शास्त्र में इस बारें में क्या लिखा है।

एक सीध में हो दांत

जिस व्यक्ति के दांत एक सीध में समान रूप से सुन्दर होते हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। उनकी किस्मत में धन का अच्छा खासा योग होता है। इन्हें हर तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग नौकरी करने की बजाय अपना खुद का बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखते हैं। इसीलिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों में इनका रूतबा बरकरार रहता है। अपनी चीज़ों का थोड़ा बहुत दिखावा करने में भी इन्हें आनंद आता है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल