1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दांतो का आकार बता सकता है क्या राज़ छिपा है आपके भविष्य में

दांतो का आकार बता सकता है क्या राज़ छिपा है आपके भविष्य में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2017 08:50 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 08:50 am IST

किसी के दांत ऊपर उठे हुए होते हैं, तो किसी के एक-दूसरे के नीचे दबे होते हैं। ये तो थी दांतों की विभिन्न आकृतियों और उनके कामों की बात। जानिए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कैसा है आपका भविष्य...

teeth
teeth

एक के ऊपर एक दांत वाले लोग
कई लोगों के मुंह में कुछ या एक-दो दांत एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुये होते हैं। ऐसे लोग बहुत साहसी होते हैं। इनकी बातों में वजन होता है। ये जो भी कहते हैं, बहुत ही पुरजोर तरीके से कहते हैं और करते हैं। अपनी बातों से ये दूसरों को जल्द ही प्रभावित करने वाले होते हैं। इनके ऊपर बड़ों का साथ बना रहता है।

ये मेहनती तो होते हैं, लेकिन साथ ही इनके अन्दर क्रोध की अधिकता भी होती है। इन्हें दूसरों से जब काम निकलवाना होता है तो ये प्यार से कम और रौब से ज्यादा काम लेते हैं। इसलिए दूसरों के बीच कभी-कभी इन्हें अपमान भी झेलना पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल