1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नाभि से जुड़ी ये राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नाभि से जुड़ी ये राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 19, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 04:03 pm IST

आप चाहें लव मैरेज करने जा रहे हों या अरेंज, शादी से पहले पार्टनर के बारे में कुछ बातें पहले ही जान लेनी चाहिये। दो चीजें जो आपके शादी को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं वह है पार्टनर का व्यक्तित्व और उनकी सेहत।

navel- India TV Hindi
navel

नई दिल्ली: आप चाहें लव मैरेज करने जा रहे हों या अरेंज, शादी से पहले पार्टनर के बारे में कुछ बातें पहले ही जान लेनी चाहिये। दो चीजें जो आपके शादी को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं वह है पार्टनर का व्यक्तित्व और उनकी सेहत। भले ही आपको अपने भावी जीवनसाथी के बारे में वो सारी बातें पता ना हों जो आप जानना चाहते हों, लेकिन एक तरीका है जिसके जरिये आप उनसे बिना सवाल किये उनके बारे में काफी कुछ पता लगा सकते हैं।

कहा जाता है कि जो बातें व्यक्ति की आंखों से, व्यहार से और बात-चीत से नहीं जानी जा सकतीं, वह उसकी नाभि देखकर जान सकते हैं। आमतौर पर इसे खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है। यह शरीर का अहम एनर्जी प्वॉइंट (चक्र) है। यह हमारे व्यक्तित्व और सेहत के बारे में बहुत कुछ बयां करता है।

गहरी नाभि

व्यक्तित्व: जिन लोगों की नाभि गहरी होती है वे काफी बोल्ड और महत्वकांक्षी होते हैं। उन्हें हालात अपने काबू करना पसंद होता है इसलिए जब वह चीजों को कंट्रोल नहीं पाते तो परेशान हो जाते हैं। इन्हें वजन संबंधी समस्याएं होती हैं। साथ ही फ्लू वायरस से भी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं।

अंडाकार नाभि
अंडाकार नाभि

अंडाकार नाभि
व्यक्तित्व: जिस शख्स की नाभि गहरी, चौड़ी और अंडाकार होती है उनमें बेहतर लीडरशिप क्वॉलिटी होती है। वह अपने काम को लेकर इतने गंभीर होते हैं कि कई बार लोग उन्हें डॉमिनेटिंग भी मानने लगते हैं। उन्हें किसी का अटेंशन नहीं चाहिये। दूसरों की मदद करने में उन्हें खुशी मिलती है। ज्यादा सोच-विचार और चिंता के कारण इन्हें माइग्रेन, सोर मसल जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जल्दी प्रभावित करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल