1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. International Women's Day 2018: कॉर्पोरेट जगत में भी महिलाएं नहीं है किसी से पीछे, फहराया विजय का परचम

International Women's Day 2018: कॉर्पोरेट जगत में भी महिलाएं नहीं है किसी से पीछे, फहराया विजय का परचम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 03:42 pm IST

International Womans Day 2018: कुछ इसी उत्थान के साथ कॉर्पोरेट जगत में जहां पुरुष एकाधिकार वर्चस्व स्थापित करके बुलंदियों का झंडा फहरा रहे हैं तो वहीं आज के इस दौर में नारियां भी किसी पुरुष से कम नहीं है। जानिए ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारें में...

 Shubika Bilkha
Shubika Bilkha

शुभिका बिल्खा, बिजनेस हेड, रियल रियल इस्टेट संस्थान
मोदी सरकार युवाओं के लिए शिक्षा और कौशल विकास में विशेष रूप से ध्यान दे रही है। शायद यही वजह है कि बहुत से शैक्षणिक संस्थान कौशल विकास और पेशेवर शिक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। इसी कड़ी में रियल इस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भी भारत का इकलौता संस्थान है जहां रियल इस्टेट पर पुस्तकीय और व्यवहारिक शिक्षा के साथ पेशेवर रूप से शिक्षित किया जाता है।

रियल इस्टेट सेक्टर की शिक्षा की अवधारणा की जनक शुभिका बिल्खा हैं। जिन्होंने भारत में रियल इस्टेट सेक्टर की बारीकियों को समझने के लिए विकासकों और ग्राहकों दोनो के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया है। शुभिका बिल्खा रियल इस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में बिजनेस हेड के पद को सुशोभित कर रही हैं।

रेमी की तमाम गतिविधियों का कुशलता पूर्वक संचालन कर रही हैं। इस संस्थान के पहले भी शुभिका बिल्खा दो कंपनियों की स्थापना कर चुकी हैं। शुभिका बिल्खा माउंट हॉलीकेक कॉलेज और कोलम्बिया बिजनेस स्कूल, संयुक्त राज्य अमेरिका की भूतपूर्व छात्रा हैं। साथ ही चार्टर्ड सिक्यूरिटीज इंस्टीट्यूट लंदन की सहायक सदस्या भी हैं। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण की है। इन्हीं सभी खूबियों के साथ आज रियल इस्टेट की अग्रणी संस्था का सफलता पूर्वक संचानल कर रही हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और कॉपोरेट वर्ल्ड की सक्सेस महिलाओं के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल