1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 11:13 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:17 pm IST

आपको बता दूं कि चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। कार्तिक मास के दौरान कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और किस कार्य को करने से क्या शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Kartik Mass
Kartik Mass

सिंह राशि
आप अगले 30 दिनों तक सुबह स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाएं। अगर संभव न हो तो हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही ताजे पीले फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से आप हर क्षेत्र में विजय पायेंगे। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
पूरे कार्तिक मास के दौरान सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर, साफ कपड़े पहनकर, तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और  ऊँ नमो भगवते नारायणाय’बोलते हुए 5 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल