1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 11:13 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:17 pm IST

आपको बता दूं कि चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। कार्तिक मास के दौरान कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और किस कार्य को करने से क्या शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Kartik Mass- India TV Hindi
Kartik Mass

धर्म डेस्क: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है। ये आज से शुरू होकर 22 नवम्बर तक रहेगा। कार्तिक के साथ ही कार्तिक महीने के यम-नियम आदि भी आज से शुरू हो गए हैं। अन्य महीनों की तुलना में कार्तिक का अपना एक अलग महत्व है|जिस प्रकार सावन में भगवान शिव की पूजा का बड़ा ही महत्व होता है, ठीक उसी प्रकार कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक मास में विष्णु भगवान की पूजा से जीवन में सुख-सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। इससे यमराज भी सामने नहीं टिकते हैं, यानि इस दौरान विष्णु पूजा करने से दीर्घायु प्राप्त होती है और अचानक आने वाले संकट समाप्त होते हैं।

आपको बता दूं कि चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। कार्तिक मास के दौरान कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और किस कार्य को करने से क्या शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि

कार्तिक मास के दौरान आप किसी मन्दिर में घी का दान करें। ऐसा करने से आपका करियर बेहतर होगा और आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय मेष राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (Karva Chauth 2018: सिंदूर, हल्दी के इस्तेमाल से घर में ही सजा सकते हैं पूजा की थाली)

वृष राशि
आप पूरे कार्तिक मास के दौरान विष्णु मंदिर जाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही इस मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है - ऊँ नमो भगवते नारायणाय ।। ऐसा करने से जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल