1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव

25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 06:24 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 October 2018- India TV Hindi
Horoscope 25 October 2018

धर्म डेस्क: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जी हां जहां मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सुबह 09:26 से रात 09:24 तक रहेगा। वहीं सारे काम बनाने वाले योग यानी सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:05 से शुरू होकर 09:26 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात अच्छे लोगों से होगी, जो आपकी मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लेन-देन के मामले आज निपट सकते हैं। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। बंदर को चने खिलाएं, सब ठीक रहेगा। (साप्ताहिक राशिफल ( 22 से 28 अक्टूबर 2018): जानें इस सप्ताह आपके लिए कैसी रहेगी सितारों की चाल )

वृष राशि
आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहेगा। किसी खास काम में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नौकरी के क्षेत्र में आपको दूसरों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी समझ आपके दाम्पत्य संबंधों को बेहतर बनायेगी। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। ऑफिस में प्रोग्रेस के लिए अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी। गौ माता के चरण स्पर्श करें, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा। (26 अक्टूबर को बुध कर रहा है वृश्चिक राशि पर प्रवेश, इन 7 राशियों में छा सकते है संकट के बादल )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल