1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव

25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 06:24 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 October 2018
Horoscope 25 October 2018

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। कहीं से रूका हुआ धन मिल सकता है। हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अनजान से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों से बहस करने से बचे रहें। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए किसी भी बात को सोच समझकर बोलें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नियमित योग करना फायदेमंद साबित होगा।  मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल