1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव

25 अक्टूबर का राशिफल: कार्तिक मास की शुरुआत के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों पर होगा अधिक प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 06:24 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। आज से चातुर्मास के आखिरी महीने कार्तिक की शुरुआत है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 

कुंभ राशि
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। माइंड फ्रेश करने के लिये कहीं बाहर घूमने जायेंगे। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। समाज के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको खुशी देगी। नए संबंधों से फायदा होगा। कामयाबी के नए रास्ते खुलेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा होगी। शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें, प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मेहनत से किए गये कामों में सफलता जरूर हासिल होगी। पैसों से संबंधित किसी समस्या का अचानक समाधान निकल सकता है। किसी मित्र की मदद से राहत महसूस होगी। मंदिर में केले का दान करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल