1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

Kartik Mass 2018: आज से शुरू कार्तिक मास, करोड़पति बनने के लिए लगातार 30 दिन राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 11:13 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 11:17 pm IST

आपको बता दूं कि चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। कार्तिक मास के दौरान कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और किस कार्य को करने से क्या शुभ फल प्राप्त होते हैं। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Kartik Mass
Kartik Mass

मिथुन राशि
पूरे कार्तिक मास के दौरान सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और दोनों हाथ जोड़कर आशीर्वाद लें। साथ ही विष्णु भगवान को पीले पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चने समाप्त हो जाएंगी। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
कार्तिक मास के दौरान तुलसी जी के पौधे के चारों ओर चार केले के पत्तों से सुंदर मंडप बनाएं। तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही सुहाग का सामान जैसे - चूड़ी, बिंदी, आलता, सिंदूर, बिछिया आदि चढ़ाये। फिर जल, अक्षत, रोली और द्रव्य से विष्णु जी की पूजा करें और बतासे का भोग लगाएं। साथ ही घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में सुख ही सुख रहेगा। बता दूं कि वैसे तो ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन अन्य राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल