1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Karva Chauth 2020: जानिए करवा चौथ पर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य शहरों में किस समय निकलेगा चांद

Karva Chauth 2020: जानिए करवा चौथ पर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य शहरों में किस समय निकलेगा चांद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 04, 2020 07:59 am IST,  Updated : Nov 04, 2020 07:59 am IST

करवा चौथ को दिन भर पूजा अर्चना और व्रत करने के बाद औरतें चांद के दर्शन करती हैं औऱ उसे अर्घ्य देकर ही पति के हाथ से पानी पीती हैं। जानिए आपके शहर में किस समय होंगे चांद के दर्शन।

Karva Chauth 2020: जानिए करवा चौथ पर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य शहरों में किस समय निकलेगा चांद- India TV Hindi
Karva Chauth 2020: जानिए करवा चौथ पर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ सहित अन्य शहरों में किस समय निकलेगा चांद Image Source : INSTAGRAM//BLACKLOVER_94/

आज पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागन औरतें इस दिन सोलह श्रंगार किए मां गौरी की पूजा अर्चना करेंगी। करवा चौथ के दिन शाम ढलने पर जिसका सबसे ज्यादा इंतजार होता है वो है चांद। जी हां चांद को देखे बिना करवा चौथ की पूजा पूरी नहीं होती। दिन भर पूजा अर्चना और व्रत करने के बाद औरतें चांद के दर्शन करती हैं औऱ उसे अर्घ्य देकर ही पति के हाथ से पानी पीती हैं। 

करवा चौथ के दिन शिव जी, गणेश जी और स्कन्द, यानी कार्तिकेय के साथ बनी गौरी के चित्र की सभी उपचारों के साथ पूजा की जाती है और चन्द्रोदय होने के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। आज  व्रत करने से जीवन में पति का साथ हमेशा बना रहता है, सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार  आज के दिन चन्द्रोदय शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। जानिए आपके शहर में किस समय होंगे चांद के दर्शन।

Karwa Chauth 2020: पति की लंबी आयु के लिए विवाहित महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जानिए किस शहर में किस समय निकलेगा चांद

दिल्ली- रात 8 बजकर 12 मिनट

नोएडा-रात 8 बजकर 12 मिनट
कोलकाता- रात 7 बजकर 40 मिनट

Karwa Chauth 2020: इन खास संदेशों और तस्वीरों के जरिए दें करवा चौथ की शुभकामनाएं

मुंबई- रात 8 बजकर 52 मिनट
चेन्नई- रात 8 बजकर 33 मिनट
चंड़ीगढ़- रात 8 बजकर 9 मिनट

Karwa Chauth 2020: मैरिड लाइफ में हमेशा बनी रहें खुशियां तो करवा चौथ पर जरूर करें ये खास उपाय

अमृतसर- रात 8 बजकर 15 मिनट
पटना- रात 7 बजकर 47 मिनट
देहरादून- रात 8 बजकर 5 मिनट
श्नीनगर- रात 8 बजकर 8 मिनट
अहमदाबाद- रात 8 बजकर 45 मिनट पर
लखनऊ - रात 8 बजे

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ के दिन महिलाएं न करें ये काम, जानिए व्रत के सारे नियम

शिमला - रात 8 बजकर 6 मिनट पर
कानपुर- रात 8 बजकर 7 मिनट पर
गुरुग्राम - रात 8 बजकर 12 मिनट पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल