1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ऐसे बनाएं सिग्नेचर

Vastu Tips: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ऐसे बनाएं सिग्नेचर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2021 06:52 am IST,  Updated : Nov 15, 2021 06:52 am IST

आपका एक गलत हस्ताक्षर आपका लाखों का नुकसान करा सकता है जबकि एक सही हस्ताक्षर आपके भाग्य को मजबूत बनाता है।

keep these thing in mind white do signature its improve your financial situation- India TV Hindi
keep these thing in mind white do signature its improve your financial situation Image Source : FREEPIK.COM

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसे आपका एक सही सिग्नेचर आपको आर्थिक स्थिति में मजबूत बना सकता है। एक हस्ताक्षर पर आपके सारे काम टिके होते हैं। 

आपकी वित्तीय मामलों में आपके हस्ताक्षर की भूमिका बेहद मायने रखती है आपका एक गलत हस्ताक्षर आपका लाखों का नुकसान करा सकता है, जबकि  एक सही हस्ताक्षर आपके भाग्य को मजबूत बनाता है। 

अगर आप भी वित्तीय समस्याओं से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने हस्ताक्षर में कुछ बदलाव करके आप अपनी वित्तीय समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार अगर आप खूब पैसा कमाते हैं लेकिन बचत एक रूपये की भी नहीं होती तो अपने हस्ताक्षर के नीचे एक सीधी लाइन बनाते हुए उसके नीचे दो बिंदु लगाने शुरू कर दीजिए और जैसे ही आपकी बचत होनी शुरू होने लगे तो अपने हस्ताक्षर के नीचे लगे बिंदुओं की संख्या एक-एक करके बढ़ाते जाएं। परंतु ध्यान रहे कि ये बिंदु 6 से ज्यादा नहीं हो सकते | 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: घर या ऑफिस में इस दिशा में न लगाएं घड़ी, पड़ता है नकारात्मक असर

Vastu Tips: व्यापार में वृद्धि के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग के मार्बल

Vastu Tips: पूर्व दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल, मिलेगी हर परेशानी से निजात

Vastu Tips: लगातार तरक्की पाने के लिए ईशान कोण की फर्श पर लगवाएं इस रंग का मार्बल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल