1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज से शुरु खरमास, पूरे 1 माह करें इन मंत्रों का जाप

आज से शुरु खरमास, पूरे 1 माह करें इन मंत्रों का जाप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2017 04:01 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 04:01 pm IST

हिंदू धर्म के पंचाग के अनुसार हर साल सौर पौष को खरमास कहते है। जिसे मलमास या फिर काली रात भी कहा जाता है। मलमास आज से यानी कि 14 मार्च, मंगलवा से शुरु हो गे है।जो कि 13 अप्रैल, गुरुवार तक रहेगा। जानिए मंत्रों के बारें में...

lord vishnu- India TV Hindi
lord vishnu

धर्म डेस्क:  हिंदू धर्म के पंचाग के अनुसार हर साल सौर पौष को खरमास कहते है। जिसे मलमास या फिर काली रात भी कहा जाता  है। मलमास आज से यानी कि 14 मार्च, मंगलवा से शुरु हो गे है।जो कि 13 अप्रैल, गुरुवार तक रहेगा। इस दिनों पर कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

ये भी पढ़े

शास्त्रों के अनुसार इस मास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कामों से निवृत्त हो जाना चाहिए। और दिन भर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। इसे विष्णु ने अपना नाम दिया था। इसका दूसरा नाम पुरुषोत्तम मास भी है।  इस दिनों पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए साथ ही गो दान, ब्राह्मण की सेवा, दान आदि देने से अधिक फल मिलता है।

इस मास में भगवान की विशेष पूजा होनी चाहिए और भगवान की कृपा से देश तथा विश्व का मंगल हो एवं गो-ब्राह्मण तथा धर्म की रक्षा हो। इसके लिए व्रत-नियम आदि का आचरण करते हुए दान, पुण्य और भगवान की पूजा करना चाहिए।

इस मास में भक्तिपूर्म भगवान पुरुषोत्तम की पूजा करने से सभी कामों को दोगुना फल मिलने के साथ-साथ भगवान की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है। जानिए इस मास में किस मंत्र का जाप करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मंत्र का जाप रोजाना 1 माह करें। इससे भगवान पुरुषोत्तम जल्द की अपनी कृपा आपके ऊपर बनाएगे।

अगली स्लाइड में पढ़े मंत्रों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल