1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर आपकी आंखो के ठीक ऊपर है भौंहे, तो आपका ऐसा हैं चरित्र

अगर आपकी आंखो के ठीक ऊपर है भौंहे, तो आपका ऐसा हैं चरित्र

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2017 08:14 am IST,  Updated : Jun 09, 2017 08:14 am IST

हम किसी के भौंहो का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

eyebrow- India TV Hindi
eyebrow

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है।

हम किसी के भौंहो का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे आंखों के ठीक ऊपर स्थित भौहों के बारे में।  आंखों की तरह ही भौहों की भी अलग-अलग बनावट होती है, जिससे किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। सबसे पहले हम बात करेंगे आरंभ से गोलाकार ऊपर उठी हुई, मध्य से भी गोलाई लिये हुए और आखिरी में बारीक तथा नीचे की तरफ झुकी हुई भौहों के बारे में।

जिस किसी की भौहें इस आकृति की होती हैं, उसके लिए यह बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। साथ ही अगर रंग में ये अधिक गहरी न हो तो और भी शुभ होती हैं। ऐसे लोग बहुत ही गुणी होते हैं। इनमें ज्ञान का भंडार छिपा होता है। ये बहुत ही विचारशील तथा कार्यकुशल होते हैं जिसके चलते ये एक सुखी और अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल