1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर आपकी आंख एक छोटी और दूसरी बड़ी है, तो आप हैं इस तरह के व्यक्ति

अगर आपकी आंख एक छोटी और दूसरी बड़ी है, तो आप हैं इस तरह के व्यक्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2017 07:43 am IST,  Updated : Jun 02, 2017 07:43 am IST

सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे एक चोटी और दूसरी बड़ी आंखों वाले लोगों की। आपने देखा होगा कि जन्म से कुछ लोगों की आंखों में फेर होता है। एक आंख थोड़ी छोटी होती है तो दूसरी थोड़ी बड़ी। आज हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे।

women- India TV Hindi
women

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है। (भूलकर भी बेडरूम में न करें ये काम, हो सकता है खतरनाक)

हम किसी के आंखों का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे एक चोटी और दूसरी बड़ी आंखों वाले लोगों की। आपने देखा होगा कि जन्म से कुछ लोगों की आंखों में फेर होता है। एक आंख थोड़ी छोटी होती है तो दूसरी थोड़ी बड़ी। आज हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे। (रामचरित मानस: इन लोगों की तुरंत मानें बात, मिलेगा लाभ)

ऐसी आंखों वाले लोगों का जीवन बड़ा ही संघर्षशील होता है। इनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बना रहता है। आर्थिक स्थिति भी डामाडौल बनी रहती है। कभी- कभी तो बहुत पैसा आता है, चारों तरफ से तरक्की के साधन खुले रहते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि पैसों की बहुत कमी बनी रहती है।

हजार कोशिशों के बाद भी पैसों की तंगी से छुटकारा नहीं मिल पाता। इस तरह जीवन में कभी असफलता तो कभी सफलता का चक्र बना रहता है, लेकिन एक बात यहां ठीक है कि बहुत समय तक इनकी एक जैसी स्थिति नहीं रहती बल्कि उसमें बदलाव होते रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल