1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shradh 2017: जानिए कितने तरह के होते है श्राद्ध साथ ही जानें किसका करें किस विधि से श्राद्ध

Shradh 2017: जानिए कितने तरह के होते है श्राद्ध साथ ही जानें किसका करें किस विधि से श्राद्ध

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 06, 2017 02:44 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 02:45 pm IST

6 सितंबर से पितपक्ष श्राद्ध शुरु हो गए है। जो कि 20 सितंबर को अमावस्या के साथ समाप्त होगे। यह पूर्वजों के वरदान पाने का सबसे अच्छा मौका होता है। जानिए क्या है श्राद्ध और प्रकार। साथ ही जानें किस दिन करें किसका श्राद्ध..

Pitrapaksh
Image Source : PTIPitrapaksh

काम्य श्राद्ध: जो कुछ कामना रखकर किया जाता है, उसे काम्य श्राद्ध कहते हैं। इसे करके मनुष्य बड़ी से बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त कर सकता है।

वृद्ध श्राद्ध: विवाह, उत्सव आदि अवसरों पर वृद्धों के आशीर्वाद लेने हेतु किया जाने वाला श्राद्ध वृद्ध श्राद्ध कहलाता है। दाम्पत्य जीवन को सफल बनाने के लिये यह श्राद्ध करना चाहिए।

सपिंडित श्राद्ध: यह श्राद्ध सम्मान हेतु किया जाता है। समाज में, घर में और रिश्तेदारों में अपना सम्मान बनाए रखने के लिये यह श्राद्ध करना चाहिए।

पार्वण श्राद्ध: मंत्रों से पर्वों पर किया जाने वाला श्राद्ध पार्वण श्राद्ध है, जैसे अमावस्या आदि पर्वों पर किया जाने वाला श्राद्ध। इसे करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।

गोष्ठ श्राद्ध: गौशाला में किया जाने वाला गोष्ठ श्राद्ध कहलाता है। इसे करने से भरपूर स्त्री सुख मिलता है।

अगली स्लाइड में जानें श्राद्ध के बारें में और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल