1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 06:59 am IST,  Updated : May 03, 2018 06:59 am IST

दरअसल चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश को माना जाता है। अतः आज संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश के से कैसे आपकी एक अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश पूरी होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

Lord ganesha
Lord ganesha

तुला राशि
अगर आप अपने करियर में दिनों-दिन सफलता पाना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि से निवृत्त होकर एक लोटा जल लें और उस जल में थोड़े-से सफेद तिल मिलाकर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने रख दें। फिर विधि-पूर्वक भगवान की पूजा करें। पूजा के बाद उस पानी के लोटे को ढंककर वहीं भगवान श्री गणेश के सामने रखा रहने दें और शाम के समय जब चन्द्रोदय हो, तो उस पानी से चन्द्रमा को अर्घ्य दें और हाथ जोड़कर चन्द्रदेव को नमस्कार करें। आपको बता दूं आज चन्द्रोदय रात 09:30 पर होगा। आज के दिन ये उपाय करने से आपको अपने करियर में दिनों-दिन सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
वालों अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आज के दिन गणेश पूजा के समय 5 गोमती चक्र लेकर, उन्हें हल्दी से पीला करके भगवान के चरणों में रख दें और धूप-दीप आदि से भगवान की पूजा के बाद उन गोमती चक्र को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या अपने धन वाले स्थान पर रख दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल