1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 06:59 am IST,  Updated : May 03, 2018 06:59 am IST

दरअसल चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश को माना जाता है। अतः आज संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश के से कैसे आपकी एक अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश पूरी होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

Lord ganesha
Lord ganesha

धनु राशि
अगर आप अपने जीवन की गति को सामान्य रूप से बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी जी की एक साथ ऐसी तस्वीर या पोस्टर घर में लाएं, जिसमें तस्वीर के बायीं और दायीं, दोनों तरफ हाथी की सूंड उठाये हुए फोटो बनी हो। लेकिन अगर आपको ढूंढने के बाद भी बाजार में ऐसी तस्वीर न मिल पाये, तो इंटरनेट से ऐसी फोटो डाउनलोड करके, उसका प्रिंट निकलवाकर अपने घर में लगा लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन की गति हमेशा बनी रहेगी।

मकर राशि
अगर आप अपने बिजेनस को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन इसमें आपको किसी का साथ नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन घर के ईशान कोण की अच्छे से साफ-सफाई करके, वहां पर एक लकड़ी की चौकी या पाटा स्थापित करें। फिर एक कटोरी में चावल लेकर, उन चावलों की सहायता से लकड़ी की चौकी या पाटे पर गणेश जी की आकृति बनाएं। फिर उस आकृति की धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक पूजा करें और भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें। पूजा के बाद सारी चीज़ों को ऐसे ही रखा रहने दें। शाम होने पर चावलों को उठाकर अपने पास एक पोटली में बांधकर रख लें और अगले दिन उस पोटली को अपने ऑफिस की तिजोरी में रख दें। साथ ही बाकी की चीज़ों को पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। आज के दिन ये उपाय करने से आप बिजनेस में एक ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे, जिसमें आपके आस-पास के लोग भी आपका सहयोग करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल