1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 06:59 am IST,  Updated : May 03, 2018 06:59 am IST

दरअसल चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश को माना जाता है। अतः आज संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश के से कैसे आपकी एक अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश पूरी होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

Lord ganesha
Lord ganesha

मिथुन राशि
अगर आपको किसी भी काम में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही है तो अपने कामों में सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन गणपति जी के इस सफलता प्राप्ति मंत्र का जाप करें। मंत्र है- "गं गणपतये नमः" आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करें और हर बार मंत्र बोलने के बाद ध्यान में भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें। इस प्रकार 11 बार मंत्र बोलते हुए, हर बार ध्यान में भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा।

कर्क राशि
अगर आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो आज के दिन 3 गोमती चक्र, 11 नागकेसर के जोड़े और 7 कौड़ियां एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर बीमार व्यक्ति के सिर के ऊपर से 6 बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर श्री गणेश के मन्दिर में चढ़ा दें। इसके बीमार व्यक्ति की तबीयत में जल्द ही सुधार आयेगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल