1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 06:59 am IST,  Updated : May 03, 2018 06:59 am IST

दरअसल चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश को माना जाता है। अतः आज संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश के से कैसे आपकी एक अच्छी कम्पनी में नौकरी की तलाश पूरी होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

Lord ganesha
Lord ganesha

कुंभ राशि

अगर आपकी जिंदगी में सुख-शांति की जगह तनाव और परेशानियों ने ले ली है, तो आज के दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करके गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश का गायत्री मंत्र इस प्रकार है- 'एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।' आज के दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करने के बाद गणेश गायत्री मंत्र का जाप करने से आपकी जिंदगी से तनाव खत्म होगा और परेशानियां दूर भागेंगी। साथ ही जीवन में सुख-शांति की दस्तक होगी।

मीन राशि
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है, जिसे पूरा करने के लिये आप बहुत दिनों से जुटे हुए हैं तो अपनी वह विशेष इच्छा पूरी करने के लिये आज के दिन श्री गणेश के सामने एक घी का और एक तेल का दीपक जलाएं। घी का दीपक देवताओं के लिये होता है, जबकि तेल का दीपक साधक की कामनाओं के लिये होता है, उसकी इच्छापूर्ति के लिये होता है। साथ ही ध्यान रहे कि घी के दीपक में सफेद खड़ी बत्ती लगाकर, उसे श्री गणेश के दाहिने हाथ की तरफ रखना चाहिए और तिल के तेल के दीपक में पड़ी हुई लाल बत्ती लगाकर भगवान के बायें हाथ की तरफ रखना चाहिए और दीपक जलाते समय आपकी जो भी इच्छा हो, उसे मन ही मन कहें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी इच्छा होगी, वह जरूर पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल