1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. किसी भी काम करने से पहले दही क्यों खाया जाता है, जानिए

किसी भी काम करने से पहले दही क्यों खाया जाता है, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2016 09:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2016 09:16 pm IST

हिंदू धर्म में दही को पांच अमृत माना जाता है। यह भी माना जाता है कि अगर ापको कोी परेशानी हो रही हो और समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें तो दही खा ले। इससे आपका मन शांत हो जाएगा। फिर आप किसी भी काम को आसानी से कर सकते है।

curd- India TV Hindi
curd

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमे कई तरह की मान्याताएं मानी जाती है। इन्ही मान्याताओं में एक है जब भी कोई व्यक्ति किसी शुभ काम या फिर घर से बाहर जाता है तो उसे दही और चीनी खिलाया जाता है। यह परंपरा हिंदू धर्म में सदियों से चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि इसके पीछे क्या कारण है।

ये भी पढ़े- शहद में आंवला भिगोकर खाने के लाभ जानकर हैरान रह जाएगे आप

जब आप घर से बाहर जाते होगे तो आपके बड़े-बुजुर्ग ये बात कहते है कि शुभ काम के लिए जा रहे हो दही और चीनी खा लो। इससे तुम्हारा काम शुभ होगा। तो आपको बताते है कि इसके पीछे क्या कारण है।

हिंदू धर्म में  दही को पांच अमृत माना जाता है। यह भी माना जाता है कि अगर ापको कोी परेशानी हो रही हो और समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें तो दही खा ले। इससे आपका मन शांत हो जाएगा। फिर आप किसी भी काम को आसानी से कर सकते है।

माना जाता है कि दही खाने के बाद आपके दिमाग और तेजी से चलने लगता है। दूसरी तरफ इस बारें में ज्योतिष की राय है कि सफेद रंग चंद्र का कारक माना जाता है। साथ ही यह माना जाता है कि कोई भी सफेद चीज खाकर घर से बाहर किसी काम के लिए जाने पर मन एकाग्रता से उस काम में लगता है। 

दही खाने से हमारे सभी नकारात्मक विचार खत्म हो जाते हैं और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और इस खट्टे-मीठे स्वाद से हमारा मन तुरंत ही दूसरे सभी बुरे विचारों से हट जाता है। जिससे कि हम जिस काम के लिए बाहर निकले वह पूर्ण हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल