1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शहद में आंवला भिगोकर खाने के है कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए

शहद में आंवला भिगोकर खाने के है कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2016 10:42 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 10:43 pm IST

आपको रोजाना आंवला खाने की आदत डालनी पडेगी। आंवला में एक खास बात है कि यह सूखने पर भी इसका विटामिन सी नष्ट नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते है कि इसे शहद के साथ भिगोकर खाने से इससे और स्वास्थ्य लाभ बढ़ जाएगा।

benifit of honey and amla in hindi- India TV Hindi
benifit of honey and amla in hindi

हेल्थ डेस्क: आंवला के बारें में तो आपने बहुत सुना होगा। यह एक ऐसा फल से जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इससा सेवन करने से आपको कई बीमारियों से फायदा मिल सकता है। इसका स्वाद चाहे जितना कड़वा और कसैला हो लेकिन इसमें विटामिन सी का जबरदस्त भंडार है।

ये भी पढ़े- डिप्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय

साथ ही इसमें कई पौष्टिक तत्व भी पाए जाते है।  आंवला खाने से कई रोग को साथ-साथ यह आपको जवां भी बनाए रखता है। इसके लिए आपको रोजाना आंवला खाने की आदत डालनी पडेगी। आंवला में एक खास बात है कि यह सूखने पर भी इसका विटामिन सी नष्ट नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते है कि इसे शहद के साथ भिगोकर खाने से इससे और स्वास्थ्य लाभ बढ़ जाएगा।

  • शहद में आंवला भिगोने से न केवल आंवला कई महीनों तक ठीक रहता है। इसे बनाने के लिए एक जार को आधा शहद से भर लें फिर उसमें आंवला भिगोकर, ढक्‍कन को बंद कर दें। कुछ दिनों के बाद आप पाएगे। जानिए इन फायदों के बारें में।
  • अगर आपको सर्दी-जुकाम या फिर गले में खराश की समस्या है तो इसके लिए शहद और आंवला की एक बड़ी चम्‍मच लें। इससे आपको तुरंत राहत मिल जाएगी। इसके अलावा आप इसे अदरक के रस के साथ सेवन करेगे तो इससे आपको तुरंत राहत मिल जाएगा।
  • अगर आपके चेहरे में झुर्रियां या फाइन लाइन आ गई हो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आंवला और शहद का मिश्रण काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए रोजाना शहद में भीगे आंवला की एक चम्‍मच खाना चाहिए। इससे आप सदा जवां भी बने रहेगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल