1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. काली घाट मंदिर: 51 शक्तिपीठों में से एक, जहां गिरी थी मां सती के पांव की अंगुली

काली घाट मंदिर: 51 शक्तिपीठों में से एक, जहां गिरी थी मां सती के पांव की अंगुली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 12:30 pm IST

कोलकाता का कालीघाट क्षेत्र काली माता मंदिर के कारण काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। जानिए इस मंदिर के बारें में कुछ खास बातें...

kalighat temple
kalighat temple

अघोर साधना और तांत्रिक साधना के लिए प्रसिद्ध है ये मंदिर
कालीघाट का मंदिर अघोर साधना और तांत्रिक साधना के लिए भी प्रसिद्ध है। कालीघाट परिसर में मां शीतला का मंदिर भी है। मां शीतला को भोग में समिष भोज(मांस, मंदिरा) चढ़ाया जाता है। मंदिर में मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होती है।

मंदिर खुलने का समय
मां का मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाता है। दोपहर 12 से 3 बजकर 30 मिनट तक बंद रहता है। शाम को 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक फिर मंदिर खुला रहता है।  

रहें इन लोगों से सावधान
अगर आप मात्र मां के दर्शन के लिए जा रहे है, तो यहां पर मौजूद पंडो से सावधान रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल